माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी में नशीला पदार्थ देकर किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने वीडियो भी बना लिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। महिला का कहना है कि उसकी 15 साल की बेटी एक गोदाम में प्रेस का काम करती है। उसी गोदाम में एक युवक भी काम करता है। 4 जून को युवक ने उसकी बेटी का रास्ता रोकर दोस्ती करने को कहा। जब किशोरी ने इन्कार किया तो उसने धमकी दी। करीब एक माह बाद युवक ने किशोरी को बहाने से घर बुलाया और आईस्क्रीम व चॉकलेट खिलाई। जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। बाद में वीडियो साझा करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसके अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
-वर्जन
महिला ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-मुकेश, प्रभारी थाना तहसील कैंप