फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10 दिन से लापता किशोर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला पुलिस ने मुखीजा कॉलोनी में 10 दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोर के सुरक्षित घर लौटने पर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने पानीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुखीजा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के गया जिले से हैं। उनके परिवार का 15 वर्षीय बेटा गत 28 सितंबर को शाम करीब पांच बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मॉडल टाउन थाने में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। थाना मॉडल टाउन और सीआईए-2 की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी सहायता और आसपास के क्षेत्रों के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए लगातार तलाश जारी रखी। पुलिस के इन सार्थक प्रयासों लापता किशोर को वीरवार को सकुशल ढूंढ से निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें