फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। नारा गांव में एक किशोरी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के वक्त उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेली थी। अब तक किशोरी के आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। मतलौडा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नारा गांव निवासी समसुदीन ने बताया कि वह मेहनत मजदूर करता है। उसके पास चार बेसी व दो बेटे हैं। वह दो बड़ी बेटियों की शादी कर चुका है। उसकी तीसरे नंबर की बेटी रुकसी देवी (16) ने दो साल पहले स्कूल छोड़ दिया था। अब वह घर पर रहती थी। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी पर गया था। घर में रुकसी थी और दूसरे बच्चे बाहर खेल रहे थे। रुकसी ने खुद को कमरे में बंद कर चुन्नी के साथ पंखे पर फंदा लगा लिया। पड़ोसी बच्चों ने खिड़की से झांककर देखा तो रुकसी का शव फंदे पर लटक रहा था। पड़ोसियों ने कॉल कर उन्हें सूचना दी। वह घर आए और मतलौडा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें