पानीपत। मॉडल टाउन स्थित एक होटल में काम करते समय करंट लगने से बिजली मिस्त्री जुल्फकार 28 निवासी लोनी गाजियाबाद की मौत हो गई। वह रविवार शाम को होटल में बिजली फिटिंग की मरम्मत कर रहे थे।
थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को सूचना मिली थी कि होटल में काम करते हुए बिजली मिस्त्री जुल्फकार को करंट लग गया। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद देर रात को परिजन उनका शव लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक जुल्फकार के भाई गुलजार के बयान दर्ज किए।