फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यूनियन दो फाड़, दौड़ीं बसें

Tue, 21 Jan 2014 11:58 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी की यूनियन हड़ताल को लेकर दो फाड़ हो गईं और दूसरे दिन सड़क पर रोडवेज बसें दौड़ीं।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल जारी रखी और सरकार की नीतियों का विरोध किया। हड़ताल में बस तो सड़क पर चली। लेकिन बसों को पर्याप्त सवारी नहीं मिलीं। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने दो दिन तक चक्का जाम रखने की चेतावनी दी थी, लेकिन मंगलवार तड़के तालमेल कमेटी में शामिल सर्व कर्मचारी संघ को छोड़ बाकी यूनियनों ने हड़ताल वापस ले ली।

सर्व कर्मचारी संघ ने बस अड्डे पर धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। डिपो प्रधान सुलतान सिंह लठवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को अनदेखा कर रही है। सरकार ने कूटनीति का इस्तेमाल कर फूट डाली है। सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर राजपाल सिंह, समेसिंह, सुमेर, महाबीर, वीरभान, दिलावर, जसवंत, अनिल, सुंदर, जमनादास और रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारी यूनियनों की कुछ मांगे मानने पर आभार जताया। कर्मचारी महासंघ समेत अन्य यूनियनों ने मंगलवार को डिपो पर आधा घंटा गेट मीटिंग की और सरकार का आभार व्यक्त किया। यूनियन नेता राजकुमार छौक्कर लने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हक को लेकर संघर्ष कर रही थी। सरकार ने बातचीत में उनकी मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन


वे सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर रणबीर शर्मा, सतीश पंवार, बलवान भूरा, सतबीर शर्मा, रामदिया गिल, रमेश रावल और राकेश टागरा मौजूद रहे।

रोडवेज की पूर्व घोषित हड़ताल के वापस लेने पर सड़क पर बस तो चली, लेकिन यात्री नहीं मिले। रोडवेज की बसें दिनभर खाली दौड़ती रहीं। कई जगह बसों को यात्री मिले तो कई जगह नहीं। रोडवेज बसें किलोमीटर तो पूरे कर सकी। लेकिन आमदन इतनी नहीं कर सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें