फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाल विवाह रोकने के लिए 10 विभागों की टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अक्षय तृतीया के मद्देनजर जिले में 10 विभागों की कमेटी बनाई गई है। इसमें पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, श्रम विभाग को भी शामिल किया गया है। उपायुक्त ने शुक्रवार को सभी विभागों की मीटिंग भी बुलाई है। इसमें अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही बाल विवाह के हॉट स्पॉट चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है। यह दिन शादी का अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जिले में बाल विवाह को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन बड़ी संख्या में विवाह और सामूहिक विवाह होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें