पानीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत नई शिक्षा नीति को जमीनी सत्र पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वीरवार को जिले के पांचों खंडों में प्राथमिक शिक्षकों का दूसरे चरण में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया।
पानीपत खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पानीपत जयपाल सरोहा ने इसका शुभारंभ किया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। वहीं, समालखा खंड में डायट प्राचार्य नीलम कुंडू तथा इसराना खंड में खंड शिक्षा अधिकारी अनीता गर्ग ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को निपुण बनाना है, जिससे पानीपत जिला शिक्षा विभाग में नंबर वन स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस मिशन को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें। संवाद