फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी स्कूलों के शिक्षक खेलेंगे शह-मात का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व शतरंज दिवस पर आज स्कूलों में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सरकारी स्कूलों में इस बार विश्व शतरंज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की विशेष बात यह है कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी नहीं बल्कि शिक्षक भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। पानीपत जिले में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन लालबत्ती चौक के पास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बीआरसी हॉल में किया जाएगा जिसके एसोसिएट सदस्य विकास वर्मा होंगे। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की तरफ से 20 जुलाई को विश्व शतरंज दिवस मनाने के बारे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। इस पत्र के अनुसार सभी जिलों में शिक्षकों के लिए जिला स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को करवाने का मकसद शिक्षकों की रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समग्र विकास की दृष्टि के अनुरूप भी है। परिषद की तरफ से यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया जाए। अभी तक विद्यार्थियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिता होती रहती है लेकिन शिक्षकों के लिए पहली दफा ऐसी किसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



विजेता को मिलेगा नकद पुरस्कार
पत्र के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी या जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से जिला स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला शिक्षक दोनों भाग ले सकेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 2000 रुपये, दूसरे को 1500 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन



प्रदेश में इन स्थानों पर होगी शतरंज प्रतियोगिता
जिला आयोजन स्थल
गुरुग्राम, नूंह जीएमएसपीएस सेक्टर-31 गुरुग्राम।
फरीदाबाद, पलवल जीएसएसएस अजरोंडा, नजदीक सेक्टर-15 फरीदाबाद।
पानीपत जीएमएसएसएसएस, बीआरसी हॉल, जीटी रोड, पानीपत।
रोहतक व भिवानी जीएमएसएसएसएस भिवानी रोड, रोहतक।
सोनीपत जीएमएसएसएसएस मॉडल टाऊन, सोनीपत।
रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ हरी सिंह पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी।
करनाल व कुरुक्षेत्र राजकीय स्कूल, प्रेम नगर, करनाल।
पंचकुला द भारत स्कूल, सेक्टर-12 पंचकुला।
फतेहाबाद व सिरसा पीएमश्री जीजीएसएसएस, फतेहाबाद।
हिसार जीएमएसएसएसएस झालपुल, हिसार।
झज्जर जीएमएसएसएसएस, झज्जर।
कैथल व जींद उल्लेख नहीं।
अंबाला डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, अंबाला।
चरखीदादरी आरपीएस पब्लिक स्कूल, दादरी।



विश्व शतरंज दिवस पर राजकीय स्कूलों में शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले में जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें