फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अध्यापकों ने सीखे कला के गुर

Sat, 08 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान में कला व ललित कला प्राध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ललित कला प्राध्यापकों को कला समेकित शिक्षण, कैलीग्राफी, विद्यालय में कला का महत्व, कला का अन्य विषयों के साथ संबंध, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में जानकारी, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास बारे जानकारी, विभिन्न लोक क्लासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त ललित कला प्राध्यापकों को प्रयोगात्मक तरीके से अनुभव प्रदान किया गया। सभी कला शिक्षकों और ललित कला प्राध्यापकों के कलात्मक प्रयास की प्रदर्शनी लगाई गई। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर रितु शर्मा, कमलेश देवी सुधीर शर्मा, वेद प्रकाश और प्रवीण ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी। ललित कला प्राध्यापकों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रितु शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को नवाचार के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान होता है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि एक अध्यापक को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें