पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत द्वारा किया गया। साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंजलि ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र जागलान ने उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्र गीत का महत्व समझाया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वयं सेवकों का उत्साहपूर्ण अभिवादन किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शिवम धवन ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और पूरी प्रक्रिया का वर्णन किया।वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संबोधन प्रसारित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में साइबर सेल थाना प्रभारी अजय कुमार ने विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के आठ मुख्य तरीके बताए। उनसे बचने के उपाय भी बताकर सचेत किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में पांच और पोस्टर मेकिंग में आठ विद्यार्थियों ने सहभागिता की। डॉ. रीना और डॉ. वीना ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। भाषण में अंजलि, सोनिया और रोहन ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. कविता तनेजा, जयकंवर शर्मा व संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद