पानीपत। शिक्षक दिवस पर शहर समेत जिले के स्कूल व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम किए गए। कई स्कूल व कॉलेजों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया तो कई जगह शिक्षकों की प्रतियोगिता कराई है। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और उन्हाेंने उनको आगे बढ़ने और सफलता का आशीर्वाद दिया।
-
फोटो-
- एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्राध्यापकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप-प्रधान राजीव गर्ग ने किसी की मुस्कुराहट पे हो निसार... व चिट्टी आई है आई है चिट्टी आई है... गीत की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। प्रो. राकेश सिंगला और डॉ. संगीता गुप्ता ने शिक्षक दिवस के महत्व और वर्तमान की चुनौतियों के बारे में बताया। डॉ. संतोष कुमारी ने कुछ ख्वाब ख्वाब ही रहे तो अच्छा... कविता सुनाई। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने खिलते हैं गुल यहां, खिलके बिखरने को, मिलते हैं दिल यहां, मिलके बिछड़ने..., गाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। मंच संचालन डॉ. दीपिका अरोड़ा मदान ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
-
फोटो- दो
पुस्तक बेसिक्स ऑफ जूलोजी का किया विमोचन
पानीपत। आर्य महाविद्यालय के ओपी शिंगला सभागार में शिक्षक दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों ने कविताओं, गीतों, कव्वालियों व नृत्यों के माध्यम से पूरे सभागार को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों की लाजवाब प्रस्तुति से पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र शिंगला, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य व प्रदीप ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही पूरे आर्य कॉलेज परिवार को शिक्षक दिवस की बधाई दी। प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. गीताजली की पुस्तक बेसिक्स ऑफ जूलॉजी का विमोचन किया गया। वहीं, प्रबंधक समिति द्वारा कॉलेज के सभी प्राध्यापकों व प्राध्यापिकाओं का स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्राध्यापिका गरिमा मल्होत्रा ने किया।
-
फोटो-
एसडी विद्या मंदिर हुडा में शिक्षकों ने दिखाया कौशल
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल हो अपना कौशल दिखाया। कुछ शिक्षकों ने ज्ञानवर्धक कविताएं, भाषण आदि के माध्यम से शिक्षक की महत्ता का बखान किया। कुछ शिक्षकों ने मनोरंजक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम को ओर अधिक मनोरंजक बनाने के लिए गेम्स भी आयोजित किए गए जिसमें शिक्षकों ने बड़े उत्साह से भाग लेते हुए जीतने का प्रयास किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने सभी गेम्स के विजेताओं को सम्मानित किया और सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
फोटो-
आईबी संस्था के पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों को उपहार देकर किया सम्मानित
पानीपत। आईबीएल शैक्षणिक समिति ने आईबी महाविद्यालय में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया। समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उप-प्रधान परमवीर ढींगरा, सचिव रवि गोसाईं, प्रबंध समिति के महासचिव एलएन मिगलानी, सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, आईबी विद्यालय की प्राचार्या जयश्री गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगाए। कार्यक्रम में दोनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. पूनम मदान के द्वारा किया गया। अंत में आईबी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि शिक्षक हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं। शिक्षा में जो बदलाव आया है, उस बदलाव को अपनाना आज के शिक्षक के लिए जरूरी है।
-