पानीपत। शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद लव-कुश शाखा के नगर और गायत्री शाखा के सहयोग से आर्य कॉलेज में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पानीपत की शिक्षण संस्थाओं से 33 श्रेष्ठ शिक्षक और 38 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि, नीरज गोयल, उद्योगपति व समाजसेवी सप्तनिक उर्वशी गोयल, आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र शिंगला विशिष्ट अतिथि, परिषद् के क्षेत्रीय प्रांत के संयुक्त महासचिव तरुण प्रताप त्यागी ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी से ही राष्ट्र निर्माण होता है। सुनील चिंदा ने गुरु और शिष्य की महिमा का व्याख्यान किया। इस अवसर पर लव-कुश शाखा, नगर शाखा, गायत्री शाखा के अजय गुप्ता, कवंल कुमार, योगेश गोयल, राजेश गोयल, कुल भूषण नारंग व रॉबिन आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख डॉ. आरके गर्ग रहे।
इनको किया सम्मानित
आर्य कॉलेज के जगदीश गुप्ता, सिवाह की रेखा गुप्ता, दयाल सिंह की स्नेहा अनेजा, डायट के तकदीर सिंह, पाइट संस्कृति की उपवर्षिका, जट्टीपुर के यशपाल, सदानंद के चिराग, बाल विकास के संजीव नांदल, एसडी विद्या मंदिर के विनय गिरिधर, एसडी मॉडर्न की इंदु, डीएवी के सत्यवीर, किशनपुरा के कुलदीप, मॉडल टाउन की मीना, बाल विकास की रेनू भाटिया, पाइट हुडा की श्रुति, जीवीएम की सोनिया, एसडी कॉलेज के प्रवीण, आसन कला की अनीता बठला, गीता यूनिवर्सिटी की डॉक्टर प्रेरणा, आर्य स्कूल के मनीष घनघस, एसडी गर्ल्स की पारुल, राजकीय संस्कृति स्कूल की नवदीप कौर, आर्य कॉलेज की नीलू , एमएएसडी के आशीष पाल, सेवा भारती की पूनम, डीएवी हुडा की सुमन, रैर कला के सुमेर, जाटल के राकेश, मडलौडा के रणधीर सिंह, ज्ञानदीप की चंचल, आईबी कॉलेज के डॉ. सुनित शर्मा आदि अध्यापक और विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
फोटो संख्या-11-
विद्यार्थियों ने लिया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलने का प्रण
- एसडी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे कॉलेज के कला, वाणिज्य और विज्ञान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने केक काटकर और मिष्टान बांटकर खुशी मनाई।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, रसायन स्नातकोत्तर विभाग से डॉ. प्रवीण कात्याल, प्रो. मयंक अरोड़ा, प्रो. प्रवीणकुमारी, डॉ. प्रोमिला, प्रो. राहुल, प्रो. शिवी, प्रो. शिखा, प्रो. प्रिया, भौतिकी स्नातकोत्तर विभाग से डॉ. चेतना नरूला, डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. बिंदु रानी, डॉ. साक्षी शर्मा और प्रो. जगबीर देसवाल ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य के भाव संप्रेषित किए। इस अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए गए।