फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला पार्षदों को पढ़ाया राजनीति का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र में जिला पार्षदों के प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया है। दो दिन तक भाजपा नेताओं ने पार्षदों को राजनीति का पाठ पढ़ाया है। जिला पार्षदों को नेता के गुण व जनता का विश्वास जीतने का मूल मंत्र भी दिया गया है। समापन शिविर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे। उन्होंने यहां जिला पार्षदों को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को आलोचनाओं को सहन करने की क्षमता को विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आलोचना से घबराना नहीं अपितु अपने व्यक्तित्व का विकास करें। जिस प्रकार भगवान शिव ने विष अपने गले में धारण किया तथा उसी प्रकार आपको भी अपनी आलोचना रूपी विष को गले में धारण करने के नील कंठ बनने के गुण अपने व्यक्तित्व में विकसित करें। अपने कार्य को अपना सर्व श्रेष्ठ देने की आदत बनाए और अपने साथियों से सर्व श्रेष्ठ लेने की क्षमता अपने अंदर विकसित करे।
व्यक्ति दूसरों के अनुभव से तो सिखता ही साथ अपने कार्य में आई समस्याओं तथा चुनौतियों से भी सीखता है। सीखने के लिए सदैव तैयार रहे तथा इसको अपनी आदत बनाए। अपने पर भरोसा करें तथा अपने सहयोगियों पर भरोसा जताना अच्छे नेतृत्व के गुण है।
विज्ञापन




ओम धनखड़ ने कहा की जिला पार्षद बन कर आपकी साधारण से असाधारण बनने की यात्रा आरंभ हो चुकी है। इस यात्रा में ऐसे ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आपको मार्गदर्शन देते रहेंगे।भाजपा अंतोदय के सिद्धांत पर काम करती है। आप भी गरीब से गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करें। हमारा ध्येय केवल व केवल भारत माता की जय है।
हम सभी काम इसी उद्देश्य के लिए करें कि भारत माता मस्तक दुनिया भर में गर्व से ऊंचा हो। जब वो राज्य के पंचायत मंत्री थे उन्होंने जिला परिषदों को मजबूत करने के कई कदम उठाए थे । जिला परिषदों का बजट बढ़ाया था,एक हरियाणा सिविल सेवा का अधिकारी नियुक्त किया था । जिला परिषदों को स्कूल आदि के प्रबंधन में भागीदारी दी। पढ़ी लिखी पंचायत हमारी देन है। गांव गांव गौरव पट्ट हमने लगवाए फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिला पट्ट लगवाए। हर घर शौचालय हमने शुरू किए फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लागू किए।
सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने की उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। मंच पर प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी,प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी जगदीश चोपड़ा,प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक डाॅ. ओम प्रकाश अत्रे तथा प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक मेहर चंद गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें