फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेशनल हाईवे 709 एडी पर तामशाबाद टोल आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जीटी रोड पानीपत स्थित गांव सिवाह से लेकर नगीना तक बन रहे नेशनल हाईवे 709 एडी पर यमुना पुल से पहले तामशाबाद-सनौली टोल का निर्माण किया है। यह टोल बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार से 22 घंटे का टोल बैरियर ट्रायल शुरू किया था, जो बुधवार सुबह आठ बजे खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही टोल प्लाजा शुरू हो जाएगा और लोगों को टोल टैक्स भरना होगा। एनएचएआई ने टोल का टेंडर यूपी की मेरठ की उमेश एंड कंपनी को दिया है। कंपनी ने तामशाबाद टोल का मंगलवार को एक दिन ट्रायल लिया और ट्रायल सफल रहा है।
टोल की दरें टोल प्लाजा के दोनों और 25 जनवरी को लिखवा दी गई थी। कार का एक तरफ का टोल 70 और दोनों तरफ का टोल 100 रुपये होगा। तामशाबाद टोल पर दोनों ओर तीन-तीन लेन हैं। हर ओर फास्टैग की दो और एक लेन कैश की है।
विज्ञापन

तामशाबाद टोल का टेंडर लेने वाली उमेश एंड कंपनी के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से टोल वसूलना शुरू हो जाएगा। टोल को लेकर ट्रायल ले लिया गया, जो सफल रहा। आसपास के गांवों के लोगों का 315 रुपये में मासिक पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें