एसडी विद्या मंदिर हुडा में राखी बनाओ गतिविधि में भाग लेते बच्चे।
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में शुक्रवार को राखी बनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजकर स्कूल पहुंचे। जिससे स्कूल में रंग और उत्सव का आकर्षण बढ़ गया। इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से केजी के बच्चों ने अपने-अपने सहपाठियों को राखी बांधी। कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों को इसी विषय पर फिल्म दिखाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे नन्हे विद्यार्थियों में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना जागृत हो।