फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कल्पनाओं को कागज पर उतारकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में विद्या​र्थियों ने बनाए संगीत सयंत्र। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के संगीत गायन तथा वादन विभाग द्वारा संगीत, संगीतकार और संगीत वाद्ययंत्र थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में काॅलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारकर प्रतिभा एवं सृजनशीलता का परिचय दिया।
इस अवसर पर आईबी सोसाइटी के महासचिव रवि गोसाई, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक तथा सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. सुनीता ढांडा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिभागियों को संगीत एवं अन्य कलाओं के क्षेत्र में अपनी रुचि एवं प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा विजेताओं की घोषणा की। इसमें सानिया को प्रथम, लता को द्वितीय, दीप्ति एवं सिया को तृतीय पुरस्कार तथा खुशी सैनी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. भगवंत कौर तथा संगीत कला परिषद की संयोजिका डॉ. मोनिका वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगीत विभाग ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को संगीत के प्रति आकर्षित करने, उचित मार्गदर्शन एवं मंच प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त बोटनी विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार, संगीत विभाग से ललित कुमार एवं अमन कुमार ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने संगीत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जिससे वे संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें