फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रतिभा खोज परीक्षा में दिखाई प्रतिभा

Thu, 06 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्रतिभावान विद्या​र्थियों के साथ समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
समालखा। शिक्षा एवं खेलकूद समिति की ओर से मास्टर रामफल की याद में किवाना गांव की लाइब्रेरी में 21वीं प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें गांव स्तरीय नौवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समिति के संस्थापक मदनपाल छौक्कर ने बताया कि उनके पिता रामफल दिल्ली के सरकारी स्कूल में हिन्दी के अध्यापक थे। उनकी सामाजिक कार्यों में भी गहरी रुचि थी। वैज्ञानिक चेतना बढ़ाने पर ज्यादा जोर देते थे। रामफल के बेटे सुनील छौक्कर ने परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर समिति के पुस्तकालय संयोजक प्राध्यापक जसबीर सिंह, प्रैस प्रवक्ता कुलदीप धीमान, अध्यक्ष प्राध्यापक मनोज कुमार , मास्टर दिनेश शास्त्री व मास्टर शेलेंद्र धीमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें