फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को साथ लेकर चलना मानव जीवन की सार्थकता : स्वामी ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री हनुमान जन्मोत्सव में सहयोगी संस्थाओं का शुक्रवार को सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं और संंगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद ने अपने संबोधन में मानव जीवन की सार्थकता पर चर्चा की।
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सबको आशीर्वाद दिया। इसकी शुरूआत हनुमान चालीसा के साथ की गई। तत्पश्चात हनुमान जन्मोत्सव समिति के सदस्यों रमेश माटा, विकास गोयल, किशन रेवड़ी, सूरज दुरेजा ने सभी धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक, महावीर सभाओं एवं सभी सहयोगी संस्थाओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यहां सभी संस्थाएं मिल-जुलकर सभी धार्मिक कार्यों व आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर उसे सफलता की ओर ले जाते हैं। मनुष्य जीवन की यही सार्थकता है कि हम पूरे समाज को साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से मुश्किल से मुश्किल कार्य संपन्न हो जाते हैं। गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने यही संदेश दिया है। किसी भी कार्य को मन और मिल जुलकर करें। मंच संचालन वेद बांगा, कैलाश नारंग व वेद पराशर ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि श्रीनाथ महाराज, विधायक प्रमोद विज, पूर्व महापौर अवनीत कौर, भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र सोनी, मनोज मक्कड़, बलराम नंदवानी, राजेंद्र खुराना, विजय सहगल, डाॅ. रमेश चुघ, तिलकराज छाबड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, निरंजन पराशर, गजेंद्र सलूजा, किशन गोपाल सेठी, चिमन सेठी, लीला कृष्ण भाटिया, युद्धवीर रेवड़ी,सागर रेवड़ी, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें