सनौली। दशहरा पर्व पर सुबह ही यमुना में श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। दशहरा पर्व पर यमुना किनारे विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। यमुना में स्नान करने के लिए महिलाएं भजन गीत गाते हुए पहुंची। यह सिलसिला दोपहर बाद चार बजे तक चला और हजारों श्रदालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर प्रसाद अर्पित कर दीप जला कर पूजा अर्चना की। यमुना पुल के पास बने दोनों किनारों पर स्थित मंदिरों में भी लोगो की भीड़ लगी रही। पुजारी पंडित सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि दशहरा पर्व पर स्नान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। जिसके लिए काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। आपात स्थिति के लिए गोताखोर और पुलिस बल को तैनात किया गया। संवाद