फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पावरलिफ्टिंग में प्रवीण गोविंद को स्वर्ण पदक

Mon, 22 Jun 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। जिले के दो खिलाड़ियों प्रवीण शर्मा ओर गोविंद सिंह ने भारोतोलन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के नांगलोई में 21 जून को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इंडियन हल्क पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रवीन शर्मा ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में 90 किलोग्राम बेंच प्रेस और 172 किलोग्राम डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं गोविंद सिंह ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी ताकत दिखाते हुए 115 किलोग्राम में बेंच प्रेस और 195 किलोग्राम डेडलिफ्ट उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
प्रवीन शर्मा मूलरूप से करनाल के गंगाटेहड़ी के रहने वाले हैं। वे पानीपत रहकर ही अपनी नियमित तैयारी कर रहे हैं। सत्यवान शर्मा, संदीप व मंजीत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें