फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शुक्रवार को थाना सेक्टर 13-17 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को हिदायत दी कि थाना के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने थाना के रिकार्ड रजिस्टरों, बैरक और मेस को चेक किया। थाना में दर्ज अभियोगों को चेक कर लंबित मामलों को जांचा और थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ताओं से इनमें कि गई कार्रवाई की जानकारी ली। अनुसंधान में और अधिक गति लाने व निस्तारण के लिए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने संबंधित को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु और एसपी रीडर एएसआई सुभाष समेत थाना स्टाफ मौजूद रहा।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। दर्ज मामलों की निष्पक्ष होकर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ लें। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने थाना के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें