फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणतंत्र दिवस समारोह में दिखेगी विभागों की झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गणतंत्र दिवस समारोह इस बार जिला स्तरीय समारोह से हटकर होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभागों की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी। इनमें सरकार की जनहित की योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास की तस्वीर झलकती नजर आएगी। इसके साथ मार्च पास्ट करने वाली टुकड़ी भी रिहर्सल कर अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में बैठक की। इसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों से गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बारे में जाना और उनसे बारीकी से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसको हर बार ही तरह इस बार भव्य बनाया जाएगा। शिवाजी स्टेडियम में 22 व 23 जनवरी को रिहर्सल की जाएगी।
इसके बाद 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारियों की विशेष तौर पर कमेटियां बनाकर रिहर्सल करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति आधारित गीतों पर होने चाहिए। प्रमुख विभाग अपनी-अपनी झांकी शामिल करेंगे। इनमें सरकार की योजनाओं की झलक दिखाई देनी चाहिए। जिला स्तरीय आयोजन में हर विभागों की झांकी की झलक नजर आएगी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह में पुलिस की टुकड़ी मार्च पास्ट में भाग लेंगी और पीटी शो भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय कुमार, डीआरओ कणव लाकड़ा, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व डीएसपी यातायात सुरेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें