पानीपत। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सतलुज यमुना लिंक नहर के पानी का फैसला प्रदेश के हक में देने पर चौतरफा खुशी है। पक्ष और विपक्ष दोनों ने इसको लेकर श्रेय लेने की कोशिश में है। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने इसको प्रदेश के हित में सरकार की बड़ी जीत बताया है। वहीं इनेलो के युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने फैसले को इनेलो का प्रयास और प्रदेश की खुशहाली वाला बताया है।
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के समर्थकों ने एसवाईएल का फैसला प्रदेश के हित में आने पर लड्डू बांटकर खुशी जताई। हलका विधायक महिपाल ढांडा ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए सभी प्रदेश और ग्रामीण हलकावासियों को बधाई दी है। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि 2004 में पंजाब विधानसभा ने एसवाईएल नहर मामले में एक कानून बनाया था। इसके विरोध में हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी। आज सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में फैसला दिया है। इसका जसका समस्त हरियाणा प्रदेशवासी स्वागत करते हैं।
इस फैसले के विरोध में अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल और कांग्रेसी नेता अमरेंद्र सिंह इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। पंजाब के इन नेताओं के इस्तीफे के बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति शासन के दौरान ही पंजाब में अधूरी पड़ी एसवाईएल नहर का निर्माण होना चाहिए। एसवाईएल नहर बनने के बाद पंजाब में विधानसभा के चुनाव करवाए जाने चाहिए। इस मौके पर गोविंद पहलवान, प्रवीन बाबी, पार्षद संजीव दहिया, अजमेर मलिक, चेयरमैन प्रदीप चौहान, पवन जांगड़ा, अनिल बजाज, अजय कादियान, धर्मेंद्र, बलराज बबैल, राजपाल हरिनगर, बिटू सरदार, देवेंद्र संधू, मंगतराम पूर्व सरपंच, मान सिंह प्रधान, अशोक चंदौली, सुभाष पुनियानी, पवन वाल्मीकि, काला चंदौली, सुरेंद्र पुनयानी, हैप्पी पुनयानी, सुधीर प्रजापत, लवन व सतीश भट्ट मौजूद रहे।
इनेलो बोली सरकार और विपक्ष में रहते उठाई मांग
इनेलो ने एसवाईएल के फैसले को प्रदेश के हित में इनेलो की जीत बताया है। युवा नेता देवेंद्र सिंह कादियान ने कहा कि इनेलो पहले सत्ता और अब विपक्ष में एसवाईएल की मांग को उठाती आई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एसवाईएल का पानी प्रदेश को मिलेगा और इससे प्रदेश में खुशहाली आएगी।