फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली गलौच करने का विरोध किया तो छह ने मिलकर युवक को तलवार से काटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में नशे में धुत एक युवक ने दूसरे युवक से गाली गलौच की, दूसरे युवक ने विरोध किया तो पहले ने अपने पांच साथियों संग मिलकर उस पर तलवार, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बचाने आए दूसरे युवक के दोस्त को भी आरोपियों ने पीट पीटकर घायल कर दिया है। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिवम पुत्र राकेश निवासी राजीव कॉलोनी ने बताया कि वह अपनी गली में खड़ा हुआ था। इसी बीच कन्नू पुत्र सुंदर निवासी राजीव कॉलोनी आया, जो कि नशे में धुत था। उसने आते ही गाली गलोच करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो कन्नू ने जान से मारने की धमकी दी और चला गया। जब वह अपने घर पर था, इसी बीच आरोपी ने पांच से छह युवकों को मौके पर बुलाया और उसपर तलवार, डंडे व रॉड से हमला दिया। उसके हाथ पर तलवार से वार किया, वहीं उसके साथ खड़े उसके उस्मान पर भी लाठी डंडो से हमला किया। दोस्त को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोप है कि उनके घर में 40 से 50 हजार कैश था, जो गायब है।
14 जनवरी को पैर में मारी थी आठ गोलियां, उन्हीं पर दोबारा हमला कराने का शक
शिवम का कहना है कि गत 14 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह शिव चौक पर दोस्त अंकित के साथ चाय पी रहा था। इसी बीच नितिन, सम्राट, पवन मलिक उर्फ काला, प्रिंस, मंजीत और एक अन्य युवक आए थे। जिन्होंने उसके पैर में आठ गोलियां मारी थी। जिस वजह से वह आज तक ठीक प्रकार नहीं चल पाता। इन्हीं ने दो माह पश्चात भाई निहाल का हाथ तोड़ दिया था। आशंका है कि इन्हीं ने उसपर हमला कराया है। उसने सेफ्टी के लिए गन लाइसेंस की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें