फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिठाई व्यापारी पर ईंट से हमला

Thu, 11 Jun 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र में असंध रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कच्चा कैंप निवासी एक युवक ने दुकान पर पहुंचकर व्यापारी से मारपीट की और ईंट से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चार लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप है।
समालखा निवासी मिठाई व्यापारी संजय मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी असंध रोड पर मिठाई की दुकान है। 16 अप्रैल को आरोपी युवक ने उनकी दुकान से करीब 4,400 रुपये के लड्डू खरीदे थे, जिन्हें 20 एक किलोग्राम और 15 आधा किलोग्राम के डिब्बों में पैक कर उनके घर भेजा गया था।
विज्ञापन

व्यापारी के अनुसार, पांच दिन बाद आरोपी दो डिब्बे लेकर दुकान पर पहुंचा और लड्डू खराब होने का आरोप लगाते हुए पैसे वापस मांगने लगा। व्यापारी का कहना है कि इतने दिनों बाद शिकायत करना संदिग्ध है, क्योंकि आमतौर पर खराब मिठाई की शिकायत तुरंत की जाती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद युवक ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत कर मिठाई के सैंपल भी भरवा दिए और फिर दुकान पर पहुंचकर हमला कर दिया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि युवक ने ईंट से सिर पर वार किया और चार लाख रुपये की मांग भी की। थाना प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि मिठाई व्यापारी की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें