फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के डर से एमएस दफ्तर के बाहर ही बना दी पार्किंग

Sun, 08 Nov 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के स्टाफ ने एमएस ऑफिस के नजदीक बरामदे को पार्किंग स्टैंड बना लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से मरीजों एवं अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के बरामदे में लोगों को निकलते तक का रास्ता नहीं मिल पाता, कर्मी वहां पर अपनी मोटरसाइकिलों को लंबी कतार में खड़ी कर रहे हैं। पैरामेडिकल स्टाफ एक ही बात कहकर बचने की कोशिश करता है कि पार्किंग से वाहन चोरी हो जाते हैं। वे चोरी के डर से अपने दोपहिया को बरामदे में खड़ा करते हैं।

वर्जन
इस बारे में पहले भी शिकायत मिल चुकी हैं। सभी पैरामैडिकल स्टाफ के कर्मचारियों को निर्देश दिए थे। वे फिर से अपने दोपहिया बरामदे में खड़ा कर रहे हैं। ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके गुप्ता, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें