फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुताना आगजनी कांड : मुख्य आरोपी मोनू पुलिस की गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। सुताना आगजनी कांड एक सप्ताह बाद भी पुलिस एक आरोपी राहुल को ही गिरफ्तार कर सकी है। उसको जेल भेजा जा चुका है। इस वारदात का मुख्य आरोपी चचेरा भाई मोनू एक सप्ताह से फरार है। पुलिस की पांच टीमें उसकी धरपकड़ में जुटी है। अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर अस्पताल में दाखिल पीड़िताओं की हालत में काफी सुधार है। डॉक्टरों के अनुसार इन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। डॉक्टरों ने इन्हें अब व्यायाम की सलाह भी दी है। अस्पताल में दाखिल पीड़िता पुलिस से जल्द मुख्य आरोपी मोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। यहां पुलिस की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ितों का इलाज कर रही है इमरजेंसी मेडिसिन फिजिशयन डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। ये रिकवर कर चुके हैं। इनको मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। फेफड़े रिकवर कर चुके हैं। इन्हें फेफड़ों के लिए व्यायाम करने की सलाह भी दी गई है।



उल्लेखनीय है कि सुताना गांव में मंगलवार को मोनू नाम के युवक ने अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर चचेरे भाई रणधीर के मकान में आग लगा दी थी। मोनू ने अपनी भाभी बाला, भतीजी रितिका, राखी, नीतू, भतीजे चिराग व नीतू के पति विशाल का अंदर कमरे में बंद कर आग लगाई थी। इसमें चिराग की मौत हो गई। बाकी सभी बेहोश हो गए थे। आग लगाने के बाद मोनू ने अपने दोस्त राहुल के साथ घर के बाहर पहरा भी दिया ताकि कोई इनकी मदद के लिए न आए।
आरोपी मोनू पर उसकी भतीजी ने पोस्को एक्ट के साथ डेढ़ साल पहले केस दर्ज कराया था। इस केस में डेढ़ माह पहले जमानत पर बाहर आया था। केस में खर्च हुए पैसों के नाम पर मोनू चचेरे भाई रणधीर से आठ लाख रुपये मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी मोनू की धरपकड़ जारी है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी पीड़ितों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं। वीरेंद्र सिंह, प्रभारी पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें