फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सुशांत और हितेश ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यालय में पहुंचने पर दोनों का प्रधानाचार्य ने किया अभिनंदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय प्राथमिक विद्यालय इसराना के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंडर-11 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान पाया है। स्कूल प्रशासन ने सोमवार को दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। टीम में मनाना गांव के खिलाड़ी भी शामिल रहे। आठवीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद खो-खो प्रतियोगिता में सुशांत और हितेश ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच रविंद्र कुमार ने बताया कि आठवीं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद खो-खो प्रतियोगिता में पानीपत की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही पानीपत की लड़कियों की टीम तृतीय स्थान पर रही। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, कोच रविंद्र मनाना, डीपीई अजय कुमार व बीर सिंह ने लड़कों की टीम प्रथम व लड़कियों की टीम तृतीय रहने पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें