फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्या करने के बाद चुप्पी साधे रहा सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शीतल की हत्या के रहस्य से पर्दा उठने में ज्यादा देर नहीं लगी। परिवार के लोग सुनील पर शक जता रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो चुप्पी साध ली। इसी से पुलिस का उस पर शक गहरा गया। उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो गोलमोल जवाब देने लगा। बाद में उसने हत्या करना कुबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात को करीब 12 बजे कार जाटल रोड और शांति नगर कॉलोनी के बीच में दिल्ली पैरलल नहर में गिरी थी। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।
साथ ही दिनभर सुनील से भी बात करने का प्रयास किया। सुनील ने चुप्पी साधे रखी। वह शीतल के साथ था। इसके बावजूद वह घटनाक्रम के बारे में भी ठीक से नहीं बता रहा था। उसकी चुप्पी से पुलिस को उस पर शक हुआ। उसने शीतल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। शीतल का शव मिलने के बाद पुलिस का शक गहरा गया।
विज्ञापन

शीतल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील पर ही शक है। इसकी वजह थी। शीतल बता चुकी थी कि सुनील उसे धमकी दे चुका है। शीतल को आशंका थी कि वह उसके साथ कोई अनहोनी कर सकता है। किसी ने नहीं सोचा था कि जिसे शीतल दोस्त कहती है, वह उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें