फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कटरा के लिए आज से शुरू होगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने कटरा रूट पर तीन समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो नई दिल्ली से कटरा और उधमपुर के बीच चलेंगी। ट्रेनों की समय सारिणी, हाल्ट स्टेशन, दिन और फेरों की संख्या तय कर दी गई है।
विज्ञापन

कटरा के लिए समर स्पेशन ट्रेनों का संचालन जून के हर शुक्रवार और शनिवार को होगा, जबकि उधमपुर के लिए बृहस्पतिवार को ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में फिलहाल कन्फर्म टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है। यात्री अगर उक्त मार्ग पर सफर करना चाहते हैं तो यह स्पेशल ट्रेनें उनके लिए अच्छा विकल्प हैं। रेलवे ने इन गाड़ियों के लिए काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से नियमित रूप से चल रही ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
ट्रेन नंबर-04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल दो जून से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन तीन जून से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर-04075 नई दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल एक जून से शुरू हो चुकी है जो 29 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। नई दिल्ली से ट्रेन रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.55 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04076 उधमपुर-नई दिल्ली स्पेशल दो जून से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। उधमपुर से ट्रेन शाम सात बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल तीन जून से 24 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल चार जून से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से ट्रेन शाम को 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग में पानीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशन शामिल हैं। पानीपत स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।
रेलवे ने कटरा रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध मेंं रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी ली जा सकती है। रेलवे यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन




- अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें