फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुमन ने पैरा भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण

विज्ञापन
पति प्रदीप के साथ स्वर्ण पदक दिखाते सुमन। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव की बहू सुमन देवी ने पैरा भारोत्तोलन में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। सुमन ने रुड़की स्थित विश्वविद्यालय में 23वीं सीनियर चैंपियनशिप में 90 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 55 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था। उनका गांव में जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सुमन देवी ने बताया कि रुड़की विश्वविद्यालय में 16 और 17 जनवरी को 23वीं सीनियर, 18वीं जूनियर और दूसरी सब जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। पैरा भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 360 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने 55 किलोग्राम वजन उठाना था। इस वर्ग में 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने वर्ग में 90 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इसका श्रेय राष्ट्रीय भारोत्तोलन के चेयरमैन जेपी सिंह, मैक्स फिटनेस जिम सिवाह के संचालक नवीन कादियान और अपने पति प्रदीप कुमार को दिया है।
उन्होंने बताया कि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी पदक जीत चुकी हैं। उनका गांव में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और भारोत्तोलन में आगे भी पदक लाने का भरोसा दिया। इस मौके पर कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सतबीर सिंह प्रजापति, राकेश प्रजापति, डॉ. हवासिंह, पालेराम, कृष्ण, नरेंद्र व कुलदीप प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें