मतलौडा। क्षेत्र के गांव लोहारी वासी व मनोज कुमार बॉक्सिंग एकेडमी कुरुक्षेत्र के मुक्केबाज सुजल रोजड़ा ने यूथ वेस्टर्न टेलेंट हंट ऑल इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपने गांव व ज़िले के साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है।
सुजल के दादा रामकुमार रोजड़ा ने बताया कि सुजल ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश कुमार राजौंद और अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार की देखरेख में अपने बॉक्सिंग खेल की शुरुआत की थी। एक साल में बॉक्सिंग में इस मुक़ाम पर पहुंचना तभी संभव हो पाता है जब आपका प्रशिक्षण केंद्र अच्छा हों और आपको सिखाने वाले प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हों। अभिभावक अपने आपको गौरवानित महसूस कर रहे है कि उनका बेटा एक ऐसे खेल शिक्षण संस्थान में मुक्केबाज़ी की बारीकियां सिख रहा है जिसकी आधारशिला कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता व अर्जुन व भीम अवार्डी मुक्केबाज़ मनोज कुमार को बनाने वाले गुरु राजेश कुमार राजौंद ने रखी है। ऐसे गुरु से मुक्केबाज़ी की प्रेरणा लेकर महान मुक्केबाज़ खिलाड़ी मनोज कुमार से प्रशिक्षण लेना गर्व की बात है।