फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुनीम नरेश की जेब में मिला सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नई अनाज मंडी स्थित एक ट्रांसपोर्ट के मुनीम नरेश की जेब में सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने ऐसे में प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लगा है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा है कि मोनी भाई मेरे टोटल पैसे मेरी मां को दे देना। पुलिस ने सुसाइड नोट जांच के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना चांदनी बाग ने ट्रांसपोर्टर व एक होमगार्ड सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संजय कॉलोनी के रामनारायण ने पुलिस बयान में बताया कि राज नगर निवासी भांजा नरेश नई अनाज मंडी स्थित ट्रांसपोर्टर मोनी के पास मुनीम था। ट्रांसपोर्टर मोनी ने नरेश का वेतन व उधार लिए पैसे देने थे। आरोप लगाए कि नरेश ने पैसे मांगे तो मोनी ने मोनू, सोनू व विजय उर्फ चुन्नू को घर भेज झगड़ा कराया। नरेश से माफी मांग कर काम पर भी बुला लिया था। नरेश मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से ट्रांसपोर्ट पर आया था। उसके परिजनों ने दोपहर के समय उसे फोन कर बताया कि नरेश ने फोन नहीं उठा रहा।
विज्ञापन

उसका बेटा लोकेश ट्रांसपोर्ट पर देखने गया तो एक युवक मिला। उसने लोकेश को जाने को कहा। उसने ऊपर जाकर देखा को पिता नरेश फंदे पर लटका मिला। थाना चांदनी बाग मौके पर पहुंची। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें