फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अश्लील वीडियो मिटाने के नाम पर शुगर मिल कर्मी से ठगे 83 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शुगर मिल के एक कर्मचारी को वीडियो कॉल कर गिरोह ने अपने जाल में फंसा लिया और फिर वीडियो डिलीट कराने के लिए उससे 83 हजार रुपये की ठगी कर ली। पहले महिला ने वीडियो कॉल की थी, जिसे आरोपियों ने एडिट कर अश्लील वीडियो में बदल दिया। इसके बाद साइबर क्राइम का अधिकारी बनकर ठग ने उससे बातचीत की। शिकायत दर्ज करने व घर से उठवाने की धमकी दी। ऐसा न करने पर आरोपियों ने उससे यू-ट्यूब से वीडियो डिलीट कराने के नाम पर 83 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। वे 70 हजार की और मांग करने लगे तो उसने इनकार कर दिया। आरोपियों ने धमकी देकर फोन काट दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




शुगर मिल के एक कर्मचारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून रात साढ़े 12 बजे व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। उसने कॉल उठाई तो सामने से महिला ने बातचीत की। उसने खुद को उसकी मित्र बताया। उसने कहा कि वह उसको नहीं जानता और इतना कहकर उन्होंने कॉल काट दी। 17 जून को सुबह 11 बजे उसी नंबर से फिर वीडियो कॉल आई। महिला ने अपना नाम पूजा शर्मा बताया। उसने फिर उसका फोन काट दिया। 19 जून को उसके पास दोपहर डेढ़ बजे दूसरे नंबर से विक्रम राठौर नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को साइबर क्राइम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि पूजा शर्मा नाम की महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दी है। उसने महिला को अश्लील वीडियो भेजी है। खुद को बचाना है तो यू-टयूब ब्रांच मैनेजर से बात कर वीडियो डिलीट करा लें।

विक्रम राठौर ने कहा कि उनके तीन वीडियो बने हैं। एक वीडियो डिलीट कराने के 41500 रुपये लगेंगे। वह सिर्फ दो वीडियो के लिए फीस जमा करा दें। तीसरा वीडियो वह खुद डिलीट कर देंगे। उसने कहा कि ऐसा कोई अश्लील वीडियो महिला के पास नहीं भेजी है। आरोपी ने एक वीडियो उसके पास भेजा और साथ ही डिलीट कर दिया। राठौर ने कहा कि यू-टयूब से वीडियो डिलीट नहीं कराई तो वह उम्र भर जेल में सड़ेगा। आरोपी ने पुलिस स्टेशन में फोन कर घर से उठवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


यू-टयूब ब्रांच मैनेजर संजय कुमार का नाम लेते हुए उसे एक नंबर दिया। उन्होंने 83 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसने राठौर नाम के व्यक्ति से फिर बात की तो उसने कहा कि वीडियो डिलीट हो गया है। अब 70 हजार रुपये वकील की फीस जमा करा दें। उसने रुपये डलवाने से मना किया तो राठौर बोला मैं कोई साइबर क्राइम से नहीं हूं और उसने फोन काट दिया। उसने दोबारा फोन किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


शुगर मिल के एक कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लोगों को इस तरह की कॉल से बचना चाहिए।

- महिपाल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें