फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीसीएम जिस ट्रेन से निरीक्षण करने पहुंचीं, उससे गिरकर यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे की चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (सीसीएम) बृहस्पतिवार को पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से पानीपत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचीं। वह ट्रेन से उतरकर आगे बढ़ीं तो एक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। यात्रियों के ट्रेन की चेन खींच उसकी जान बच पाई। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। उनको रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल पाया। सिविल अस्पताल से सरकारी एंबुलेंस मंगवाकर यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसके सिर में पांच टांके लगे। वहीं सीएमएम रेलवे स्टेशन पर कई जगह कूड़ा देखकर नाराज हुई। प्रतीक्षालय में यात्रियों ने एयर कंडीशनर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

रेलवे की चीफ कॉमर्शियल मैनेजर मीनू चोपड़ा बृहस्पतिवार को पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से करीब पौने दो बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची थीं। वह सीधे रेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इंद्रपाल खोसला के साथ बैठक की और मासिक रिपोर्ट जानी। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था, पानी सप्लाई, शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पेयजल व्यवस्था उचित रखें, सफाई का ध्यान रखें। सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देने का निर्देश दिया। कहा कि घायल को प्राथमिक इलाज देकर अस्पताल पहुंचाएं, रेलवे ट्रैक पर लोगों को चलने से रोकें, उन्हें सीढि़यों का रास्ता अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।

पानीपत के पचरंगा बाजार निवासी राजेश ने बताया कि वह पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। वह पश्चिम एक्सप्रेस में सवार हो रहा था। ट्रेन के चलते ही उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर नीचे जा गिरा। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई। लोगों ने उसे ट्रेन से नीचे निकाला। उसे कई जगह चोट लगी थी। रेलवे स्टेशन के अस्पताल में उसे इलाज नहीं मिला।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीएम के निरीक्षण की सूचना पर अधिकारी सुबह ही हरकत में आ गए। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करानी शुरू कर दी। सुपरवाइजर ने अधिकारी के पहुंचने तक तीन बार इलेक्ट्रिक मशीन से फर्श को साफ कराया। सीएमएम तीन नंबर प्लेटफार्म पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि सीएमएम का सामान्य दौरा था। घायल यात्री को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें