फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चीनी मिल किसानों का 18 दिन का करेगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। एमडी संदीप कुमार ने गन्ने की फसल के भुगतान के लिए किसानों के खातों में रुपये डालने के लिए सीएओ कैलाश चंद्र व अकाउंटेंट यशपाल के साथ बैठक कर 24 दिसंबर का दिन निर्धारित किया है। करीब 30 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 28 नवंबर को किया था।
विज्ञापन

एमडी संदीप कुमार ने बताया कि 18 दिन की पेमेंट तो 24 दिसंबर को कर दी जाएगी और आगे से किसानों को रूटीन में गन्ने की पेमेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को पेमेंट को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं एमडी संदीप कुमार ने मिल अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शुगर मिल प्रांगण में बनाए गए हर्बल गार्डन में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। साथ ही अन्य अधिकारियों ने भी फलों के पौधे लगाये। इस मौके पर शुगर मिल के चीफ इंजीनियर राजकुमार, चीफ केमिस्ट बीएस हुड्डा, कैन मैनेजर कर्मबीर मिटान, डिप्टी चीफ इंजीनियर रवि मान, इंजीनियर काशीनाथ शाहु, एसओ ईश्वर कादियान, अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, सीडीओ विनय कुमार, डिप्टी चीफ केमिस्ट अमरीश कुहाड, परचेज आफिसर अभिषेक, एलए प्रवीन देशवाल, पीए विजय राठी व गार्डनिंग सुपरवाइजर बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें