फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ और भतीजे ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत

Sat, 11 Jul 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा की महाबीर बस्ती में बुआ और भतीजे ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जहर खाने से दोनों की मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी के अमरोहा निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र अपनी बुआ 40 वर्षीय बिमला के साथ दो दिन पहले अपने भाईयों के पास आया था। उसके बड़े भाई पवन और अनूप यहां अनाज मंडी में नाई की दुकान पर काम करते हैं। वीरवार को बुआ और भतीजे ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।

घटना का पता चलते ही। अनूप और पवन ने दोनों को गंभीर हालात में समालखा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को दोनों को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पानीपत के सरकारी अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मरने के कारणों को नहीं लगा सुराग
डीएसपी गोरखपाल ने बताया कि दोनों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  गोरखपाल ने बताया कि मृतक जितेंद्र और बिमला दो दिन पहले ही अपने बड़े भतीजों के पास यहां महावीर बस्ती में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें