फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देनदारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 12 Nov 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर की  पूरेवाल कॉलोनी में एक युवक ने देनदारी से परेशान होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत पूरेवाल कॉलोनी में रोहित (27) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रोहित की पांच माह पहले शादी हुई थी। रोहित फिलहाल नशे का आदी था। रोहित नशे की लत के चलते ही कई लोगों कर्जदार हो चुका था। रोहित ने देनदारी से परेशान होकर शनिवार सुबह दूसरे कमरे में जाकर रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने रोहित के शव को पंखे पर लटका देख इसकी सूचना कॉलोनी के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वर्जन ::::::::
पूरेवाल कॉलोनी में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें