पानीपत। पुलिस तंत्र में पिछले कुछ समय से बदलाव देखने को मिल रहा है। अकसर चोरी, लूट, छेड़छाड़ व मारपीट के मामलों की जांच करने वाले सब इंस्पेक्टर रैक के अधिकारी थानाें की कमान संभाल रहे हैं। तीन एएसआई को भी चौकियों के इंचार्ज का पदभार सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक एसपी अजीत सिंह शेखावत ऊर्जावान पीएसआई से थाना प्रबंधन काम ले रहे हैं। उनको भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जा रहा है। फिलहाल जिले के आठ पुलिस थानों में व तीन पुलिस चौकियों का इंचार्ज भी एसआई रैंक के अधिकारियों को बनाया गया है। जिले में कुल 26 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं। इनमें से 12 इंस्पेक्टर को एसएचओ बनाया गया है। बाकी इंस्पेक्टर पुलिस लाइन व पुलिस के कार्यालयों में कागजी काम संभाल रहे हैं।
इन पुलिस थानों में एसआई रैक के अधिकारी-
थाना नाम
मॉडल टाउन गौरव, पीएसआई
सेक्टर 29- सुभाष, एसआई
किला पुलिस थाना- महाबीर सिंह, एसआई
सेक्टर 13-17 - हिमांशु, पीएसआई
सीआईए वन महिपाल, एसआई
सीआईए टू संदीप सिंह, पीएसआई
एवीटी विंग व एंटी
नारकोटिक्स सेल दीपक कुमार, पीएसआई
महिला पुलिस थाना आशा देवी, पीएसआई
अतिरिक्त प्रभारियों को भी मिल रहे थाने
एसपी अजीत सिंह शेखावत अतिरिक्त प्रभारियों को भी थानों के प्रबंधन का अवसर दे रहे हैं। प्रथम प्रभारी के तबादले के बाद अतिरिक्त प्रभारियों को पूर्ण रूप से थानों का पदभार दिया जा रहा है। सीआईए वन से इंस्पेक्टर दीपक कुमार के तबादले के बाद यहां एसआई महिपाल को प्रभारी बनाया गया। सेक्टर 13-17 के प्रभारी इंस्पेक्टर बिलासा राम के रिश्वत केस में फंसने के बाद अतिरिक्त प्रभारी सुभाष को पदभार सौंपा गया। फिर सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया तो उनकी जगह एसआई सुभाष को इंचार्ज बनाया गया। सीआईए टू से इंस्पेक्टर वीरेंद्र के जाने के बाद से ही एसआई रैंक के अधिकारियों को पदभार दिया जा रहा है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अच्छा काम करने वालों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके पीछे कोई विशेष सोच नहीं है। अधिकारियों की उपलब्धता के अनुसार नियुक्तियां की गई है।