फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन स्पर्धा में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कल किया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैंं। इससे पहले जिला शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता की तिथि में संशोधन किया था। पहले यह प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को आयोजित की जानी थी लेकिन 10 अक्तूबर को आयोजित विज्ञान की अर्धवार्षिक परीक्षा के चलते जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता की तिथि में यह बदलाव किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से विभाग की ओर से खंड स्तर पर विज्ञान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता की संशोधित तिथि को लेकर जारी निर्देशों में कहा है कि एचएससीएसआईटी पंचकुला के निर्देशानुसार इस वर्ष जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता अर्धवार्षिक परीक्षाओं के कारण पुनर्निर्धारित तिथि अर्थात 15 अक्तूबर को राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय जीटी रोड में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। पंजीकरण ऑफलाइन मौके पर ही सुबह 09.00 बजे से शुरू होगा।





विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता के विषय-
- पुनः उपयोग, कम करना, पुनर्चक्रण।

- पर्यावरण बचाने के उपाय।

- उत्तरी भारत में फसल जलाने के परिणाम।

- जैव विविधता: यह महत्वपूर्ण क्यों है और इसे कैसे संरक्षित किया जाए?

- व्यायाम और स्वास्थ्य।





स्कूल एवं छात्रों के लिए निर्देश-

- एक स्कूल से केवल दो प्रविष्टियों की अनुमति होगी।

- प्रतियोगिता की अवधि एक घंटा रहेगी।

- प्रविष्टियों पर अभ्यर्थी एवं विद्यालय का नाम न लिखें।

- छात्रों को शब्दों की सीमा पार नहीं करनी चाहिए।

- निबंध का शीर्षक न बदलें।

- निबंध साफ-सुथरे ढंग से हिंदी या अंग्रेजी भाषा में कलम से लिखा जाना चाहिए।

- निबंध 800-1000 शब्दों का होना चाहिए।





वर्जन-

विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबंद्धित स्कूल भाग लेंगे। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले सभी विज्ञान के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। बायोडाटा शीट सभी प्रकार से पूर्ण होनी चाहिए। अपूर्ण बायोडाटा शीट या बायोडाटा शीट के अलावा किसी अन्य पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का अंकन वाली प्रविष्टियां अस्वीकार कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें