फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कानून की जानकारी के साथ बचत, निवेश और साइबर सुरक्षा के गुर सीखेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
​शिक्षक को सम्मानित करते डीईओ राकेश बूरा। स्रोत : विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों के साथ वित्तीय मामलों की समझ देकर उन्हें जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में जिला शिक्षा विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने पहल की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में लीगल लिटरेसी क्लब प्रभारियों को कानूनी अधिकारों, वित्तीय साक्षरता, बचत और निवेश के साथ डिजिटल सुरक्षा व साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हितेश चंद ने किया। नोडल अधिकारी व जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभ्रवाल ने कहा कि विधिक और वित्तीय साक्षरता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे स्कूलों में कानूनी संस्कृति विकसित होगी और छात्र अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विषय विशेषज्ञों को पौधेयुक्त गमले देकर सम्मानित किया और लीगल लिटरेसी क्लब प्रभारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

डीएलएसए के पैनल अधिवक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, उपभोक्ता संरक्षण और बाल विवाह रोकथाम जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश
बूरा द्वारा आमंत्रित चार्टर्ड अकाउंटेंट
(सीए) ने वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, डिजिटल सुरक्षा और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए।

10 प्रतियोगिताओं व 18 विषयों पर रूपरेखा तय

कार्यशाला में लीगल लिटरेसी की 10 प्रतियोगिताओं (निबंध, स्लोगन, भाषण, वाद-विवाद, लीगल क्विज, स्किट, कविता पाठ, पेंटिंग, पीपीटी व डॉक्यूमेंट्री फिल्म) और 18 प्रमुख कानूनी विषयों जैसे मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सड़क सुरक्षा व मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के नियम भी प्रभारियों को समझाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें