फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विज्ञान और प्रौद्योगिकी में मानव जाति के लाभ जानेंगे विद्यार्थी

Sat, 06 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने तथा विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में जिला स्तर पर विज्ञान संगोष्ठी तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अब मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर जिला स्तर पर विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड स्तर पर विजेता टीमों को विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उत्तरी भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता (एनआईएसडीसी) 2025-26 दिसंबर के पहले सप्ताह में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक एससीईआरटी गुरुग्राम में सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
राज्य स्तर पर शीर्ष दो विजेता टीमों को उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता की शीर्ष दो टीमों को दिसंबर-2025 में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान नाटक महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमें
खंड टीमें
बापौली- एएमएसएसएस छाजपुर कलां और जीएमएस ताजपुर।
समालखा- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल और जीएमएसएसएस समालखा।
पानीपत - जीएमएसएसएस जीटी रोड और जिनवाणी विद्या भारती स्कूल।
इसराना - सरस्वती विद्या मंदिर बुआना लाखू और जीएमएसएसएस इसराना।
मतलौडा - जीएसएसएस सिठाना और जीजीएसएसएस मतलौडा।

बॉक्स


विज्ञान नाटक प्रतियोगिता के विषय
मुख्य विषय: मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

उप-विषय- 1. विज्ञान में महिलाएं, 2. स्मार्ट कृषि, 3. डिजिटल इंडिया: जीवन को सशक्त बनाना, 4. सभी के लिए स्वच्छता, 5. हरित प्रौद्योगिकी।



बॉक्स
नाटक प्रस्तुति के मुख्य बिंदु-
- नाटक की अवधि 30 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- टीम में एक निर्देशक, एक पटकथा लेखक होना चाहिए तथा 8 से अधिक कलाकार नहीं होने चाहिए।
- इसमें वैज्ञानिक संदेश होना चाहिए।
- नाटक टीम को नाटक को शीघ्रता से तैयार करने और मंचित करने में सक्षम होना चाहिए।
- भाषा समझने में आसान होनी चाहिए। दृश्यात्मकता को प्राथमिकता दी जाएगी।
- चित्रण के लिए लिखित पोस्टर, बैनर एवं एड्स पृष्ठभूमि का उपयोग किया जा सकता है।





वर्जन-
मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर जिला स्तर पर विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन आठ सितंबर को किया जाएगा जिसके आयोजन की तैयारी जिला शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। खंड स्तर पर विजेता टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
- संदीप सभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें