फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट आईडिया पर मॉडल बनाने के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये...

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग ने इंस्पायर अवॉर्ड के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर जारी कर दी है। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थी ई-एमआइएएस पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में छठी से 10वीं कक्षा तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्कूल मुखियों व विद्यार्थियों को जानकारी दी है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करने, विद्यालयों में एक आइडिया बॉक्स रखने, अवलोकन कौशल को प्रोत्साहित करने सहित समाधान खोजने के लिए उपकरणों एवं विधियों के साथ छात्रों का मार्गदर्शन करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड के लिए 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) बिजेंद्र पुनिया ने बताया कि चुने जाने वाले विद्यार्थी को मॉडल और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से उसके खाते में 10 हजार रुपये नए मॉडल बनाने के लिए डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मकता और अभिनव सोच की संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल की ओर से स्कूलों में आइडिया प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों के तीन से पांच बेहतर आइडिया का चयन कर वेब पोर्टल पर भेजा जाएगा। श्रेष्ठ 60 आइडिया को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्कूल मुखिया व विद्यार्थियों को जानकारी दी है। इसके तहत शिक्षा विभाग ने कहा कि बच्चों को उत्साहित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई जाए। वहीं, कक्षा छठी से दसवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों में सृजनात्मक व नई सोच विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत देश भर के स्कूली विद्यार्थियों नए विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है ताकि इनके द्वारा किया गया इनोवेशन सामाजिक आवश्यकताओं व उपयोगिता की कसौटी पर खरे उतर सके। बच्चे की आयु सीमा 10 से 15 साल होनी जरूरी है।
विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
विद्यार्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ई-एमआईएएस के वेब लिंक इंस्पायर्ड अवार्ड्स-डीएसटीडॉटजीओवीडॉटइन पर अपना रजिस्ट्रेशन कर आइडिया भेज सकते हैं।
- केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से विद्यार्थियों से नए-नए आइडिया मांगे है। विद्यार्थी अपना आइडिया 30 सितंबर तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन

- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें