समालखा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीपीएस पानीपत सिटी में शनिवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। इस दौरान सत्र 2021-22 में कक्षा बारहवीं में जिला स्तर पर प्रथम रही दर्शिका, द्वितीय रही आर्ची नारंग को नकद राशि 11 हजार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संजय भाटिया रहे।
इनके अलावा 10वीं की विद्यालय टॉपर रहीं खुशी, पार्थ विज और लक्षण्य छाबड़ा को भी पुरस्कृत किया गया। डीपीएस पानीपत सिटी के छात्र कनव छौक्कर को भी राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कॉलेज में स्थान प्राप्त करने के लिए नकद राशि 11 हजार देकर प्रोत्साहित किया गया। कनव भारतीय राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज में सातवां रैंक हासिल कर हरियाणा राज्य से चयनित होने वाले इकलौते छात्र हैं। इसके साथ राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता रहे। श्रुति जागलान और द्रोण जागलान समेत क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीम को भी सम्मानित किया गया। बीएसएफ के कमांडेंट एलएस दहिया, एनसीसी सोनीपत के कर्नल अनिल यादव, सीआरपीएफ के सैकेंड इन कमांड जगबीर सिंह, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के डिप्टी कमांडेंट मोहिंद्र भंडारी, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट मोहन लाल और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक पानीपत के डायरेक्टर योगेश बसोया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।