पानीपत। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नौंवी और 11वी कक्षा में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों का एक और मौका दिया है। दाखिला तारीख बढ़ाकर अब 31 जुुलाई तक कर दी गई है। ऐसे में दाखिले से वंचित विद्यार्थी अब आवेदन दे सकते हैं। इसके लिए आदेश जारी हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राजकीय विद्यालयों में दाखिला की तारीख 31 मई तक थी। इसके बाद दाखिले बंद हो गए। ऐसे में नौंवी कक्षा में दाखिला लेने के लिए भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी वंचित रह गए। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में 10वीं का परिणाम आया था। ऐसे में 11वीं कक्षा के दाखिले भी नहीं हो पाए। विद्यार्थी दाखिला के लिए स्कूल पहुंच रहे थे, लेकिन मंजूरी न होने के कारण दाखिले रुके हुए थे। ऐसे में शिक्षा विभाग को मांग पत्र भेजे गए। अब शिक्षा विभाग ने दाखिलों के लिए की मंजूरी दे दी है।
बाक्स
विभाग ने जारी किया पत्र, दाखिला शुरू
शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। इसमें बताया गया है कि राजकीय विद्यालयों में नौंवी और 11वीं में दाखिला लेने के लिए तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
वर्जन-
विभाग की ओर से पत्र आ गया है। अब दाखिला शुरू कर दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टियों में परीक्षा परिणाम आया था, ऐसे में 11वीं कक्षा में दाखिले नहीं हो पा रहे थे। अब विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। जो विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं, वे 31 जुलाई तक आवेदन दे सकते हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत