फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रागिनी और एकल नृत्य में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 13 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
डॉ . एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट के अंतर्गत खंड स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जहां वीरवार को बापौली खंड में कल्चरल फेस्ट के तहत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया वहीं, शुक्रवार को पानीपत और समालखा खंड में सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान रागिनी स्पर्धा में कक्षा पांचवीं से आठवीं के वर्ग में जीटी रोड स्कूल प्रथम, मॉडल टाउन स्कूल द्वितीय, राजाखेड़ी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा तहसील कैंप स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया

कक्षा नौवीं से 12वीं समूह में जीटी रोड स्कूल प्रथम, तहसील कैंप स्कूल द्वितीय, आसन कलां स्कूल तृतीय व मॉडल टाउन स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पानीपत खंड के अंतर्गत शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में खंड स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी बिक्रम सहरावत ने किया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मुख्य अतिथि व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। उप जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू व मनीष गुप्ता की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में खंड पानीपत के लगभग 35 विद्यालयों से 500 से भी अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं मे बढ़़-चढ़कर प्रस्तुति दी। प्राचार्य जयपाल सरोहा ने कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज व विनोद सिंगला ने कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन



दो वर्गों में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताएं
कल्चरल फेस्ट के तहत सांस्कृतिक गतिविधियां दो वर्गों में आयोजित की जा रही हैं। पहले वर्ग में कक्षा पांचवी से आठवीं तथा दूसरे वर्ग में नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतिविधियों की थीम हरियाणा की विरासत, संस्कृति और नैतिक मूल्य एवं पर्यावरण पर आधारित रहेगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 24 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। खंड स्तर पर विजेताओं को कुल 27200 रुपये तथा जिला स्तर पर 74600 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक खंड के लिए पुरस्कार सहित रिफ्रेशमेंट व अन्य मदों के लिए 102200 रुपये तथा जिला स्तर के लिए कुल 319600 रुपये जारी किए हैं।


इन गतिविधियों का होगा आयोजन
- एकल लोक नृत्य।
- सामूहिक लोक नृत्य।
- लोक संगीत रागिनी।
- स्किट विधा समूह।


सांस्कृतिक गतिविधियों के परिणाम-
समूह नृत्य-
कक्षा पांचवी से आठवीं के समूह नृत्य में तहसील कैंप स्कूल प्रथम, मॉडल टाउन स्कूल द्वितीय, जीटी रोड स्कूल तृतीय एवं काबड़ी़ स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं से 12वीं के समूह नृत्य में काबड़ी स्कूल ने प्रथम, मॉडल टाउन स्कूल ने द्वितीय, जीटी रोड स्कूल ने तृतीय स्थान व जाटल स्कूल की छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

एकल नृत्य-
कक्षा पांचवीं से आठवीं के समूह में शिव नगर स्कूल प्रथम, तहसील कैंप स्कूल द्वितीय, काबड़ी स्कूल तृतीय व जीटी रोड स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं से 12वीं के एकल नृत्य में जीटी रोड स्कूल ने प्रथम, शिव नगर स्कूल ने द्वितीय, आसन कलां स्कूल ने तृतीय स्थान व मॉडल टाउन स्कूल की छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्किट विधा-
कक्षा पांचवी से आठवीं के समूह में सोंधापुर स्कूल प्रथम, तहसील कैंप स्कूल द्वितीय, गढ़ी सिकंदरपुर स्कूल तृतीय व निजामपुर स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
कक्षा नौवीं से 12वीं समूह में बड़ौली स्कूल प्रथम, सोंधापुर स्कूल द्वितीय, काबड़ी स्कूल तृतीय व तहसील कैंप स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

डॉ . एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें