फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन केंद्र द्वारा शुक्रवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं व कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता बीईओ अनिल फोगाट की देखरेख में हुई व बीआरसी डॉ सुशील वत्स कॉर्डिनेटर रहे।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के वर्ग में विजुअल आर्ट 2डी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना की कीर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजुअल आर्ट 3डी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय महराणा की दीपांशी ने प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना की दीक्षा ने प्रथम व लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुड़शाम की आरुषि ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

थियेटर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय महराणा की परी ने प्रथम स्थान, शास्त्रीय संगीत में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहर की मीनाक्षी ने प्रथम स्थान व लोक संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडी के वंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 के वर्ग में लोक हरियाणवी समूह गायन में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहर की आयशा ने प्रथम स्थान और लोक हरियाणवी समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुड़शाम की निशु, आकाशी, अनन्या, खुशी, सुशीला, खुशी, जानवी और सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं समूह थिएटर प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडी की यांशिका, निशा, अन्नू, निधि और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें