कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओंं ने बनाए स्लोगन व अन्य कलाकृति। संस्थान
पानीपत। जीटी रोड स्थित आर्य कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत वीरवार को वाद-विवाद, स्लोगन-लेखन व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी के विस्तार, समृद्धि और विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग को चित्रों व रंगों के माध्यम से दर्शाया।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति है तथा एआई के दौर में विद्यार्थियों को भाषा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। हिंदी साहित्य परिषद के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि तकनीकी दौर में हिंदी का भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन देवनागरी लिपि और भाषा की मूल आत्मा को सहेजना जरूरी है। कार्यक्रम का मंच संचालन बीजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने किया। संवाद