आर्य कॉलेज में डिबेट प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी, साथ में स्टाफ सदस्य। - संस्थान
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग और कौटिल्य इकोनॉमिक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस फॉर ऑल विषय पर डिबेट प्रतियोगिता हुई। इसमें सात टीमों के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य बीमा, निजी कंपनियों की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सभी वर्गों तक समान सुविधाएं पहुंचाने जैसे मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे। पक्ष में एमए प्रथम वर्ष के परिमन ने पहला, एमए अंतिम वर्ष की अन्नू ने दूसरा और बीए ऑनर्स की रूबी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विपक्ष में आंचल मलिक प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और दिव्य तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सिंगला एवं डॉ. रजनी शर्मा ने की। संवाद