आईबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सितार वादन के प्रस्तुति देते सितार वादक डॉ. पंडित हरविंदर श
- फोटो : rajori news
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से सितार वादन पर वीरवार को व्याख्यान-सह-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचकूला के प्रख्यात सितार वादक डॉ. पंडित हरविंदर शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से अवगत कराया और मनमोहक प्रस्तुति दी।
डॉ. शर्मा ने सितार की संरचना, रागों की विशेषताओं और प्रस्तुति की सूक्ष्म बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति है। तबले पर अमन कुमार ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संयोजक डॉ. भगवंत कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता बताई।
आईबी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सितार वादन के प्रस्तुति देते सितार वादक डॉ. पंडित हरविंदर श- फोटो : rajori news